Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा कांग्रेस के बीच झूलते हरक सिंह रावत
  • देहरादून

भाजपा कांग्रेस के बीच झूलते हरक सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के बाद अब कांग्रेस उत्तराखंड चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार देर शाम तक जारी कर सकती है। इस लिस्ट में करीब 60 सीटों से पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है जबकि बीजेपी की ही तरह करीब 10 सीटों पर वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने के मूड में है। चुनाव समिति की बैठक के बाद इस लिस्ट के जारी होने की बात कही जा रही है। वहीं, हरक सिंह रावत की कांग्रेस वापसी को लेकर कई पेंच अब भी फंसे हैं और इस बीच उन खबरों से हलचल मच गई कि हरक भाजपा के कई नेताओं के साथ संपर्क में हैं। अब सवाल खड़ा है कि हरक की वापसी तो होगी, लेकिन किस पार्टी में?

दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे तय है। इसके बाद किसी भी समय कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेटों के नाम पर बना सस्पेंस खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में हरीश रावत की सीट का भी ऐलान संभव है। कुछ सीटों पर पार्टी में चल रही खींचतान के कारण उन्हें फिलहाल होल्ड पर रखा जा सकता है, जिनमें लैंसडौन जैसी हरक सिंह के प्रभाव वाली सीटें भी हो सकती हैं। इधर, हरक सिंह रावत की कांग्रेस वापसी लगातार मुश्किलों में दिख रही है और प्रदेश के साथ ही केंद्र स्तर के कई नेताओं की नाराज़गी की बातें सामने आ रही हैं।

कांग्रेस में वापसी से जुड़ी खबरों के बीच अचानक खबरें आईं कि हरक सिंह भाजपा में वापसी कर सकते हैं। भाजपा के पांच बड़े नेताओं के साथ हरक के संपर्क और बीजेपी में लौटने की राह बनाने की कवायद की खबरों पर बाद में खुद हरक ने खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कोई बात नहीं की। सिर्फ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा से बात हुई, लेकिन वह भी सामान्य।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत पिछले पांच दिनों से उम्मीद लगाए हुए हैं कि कांग्रेस उनका हाथ थामेगी, लेकिन अब तक हरक को निराशा ही हाथ लगी है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मात्र उन्हें पूर्व में किए का अहसास दिलाने के लिए ऐसा कर रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा है कि उन पर बिना किसी वजह सोशल मीडिया पर चली खबरों के आधार पर एक्शन लिया गया। उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने की एक वजह यह भी हो सकती है कि पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें गढ़वाल का टाइगर कहते थे। जो कुछ लोगों को हजम नहीं हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में 24 घंटों में 3.47 लाख नए कोरोना संक्रमित केस, 703 मौत
Next: चैकिंग अभियान में अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.