
देहरादून। आम आदमी पार्टी के राजपुर रोड और डोईवाला के प्रत्याशी के समर्थन में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने डोर टू डोर प्रचार किया। राजपुर रोड पर उन्होंने डिंपल सिंह और डोईवाला में राजू मौर्य के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से प्रदेश की जनता परेशान है। अब आप को चुनने का वक्त आ गया है। कहा कि आप की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा। रविवार को गौतम ऋषिकेश, नरेंद्र नगर और श्रीनगर विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।

