Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने तलाड़ में लगाई जनता की चौपाल
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने तलाड़ में लगाई जनता की चौपाल

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-10 at 14.04.38_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा के खासपर्जा क्षेत्र के तलाड़ ग्रामसभा में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में मुख्य रूप से ग्रामीणों की समस्यायें सुनने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल प्रभाव पर मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष से संपर्क कर यथा सीध्र समस्याओं के समाधान के लिए कहा गया। ग्रामीणों की मांग पर मुख्य रूप से तलाड़ बेतालेश्वर मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए अधिशासी अभियंता सुनील कुमार तथा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान, हर घर जल योजना के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम एवं विधवा, विकलांग वृद्धावस्था पेंशन तथा छात्रवृत्ति हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। कर्नाटक ने बताया कि इन चौपालों का एकमात्र उद्देश्य अल्मोड़ा विधानसभा के नगरीय क्षेत्र, खासपर्जा एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच कर लोगों की समस्यायें जानना और उनका यथासंभव निदान करना है। उन्होंने कहा कि जनता की चौपाल कार्यक्रम अब लगातार किए जाएंगे तथा लगातार विधानसभा के हर क्षेत्र में पहुंचकर जनता की परेशानियों को जानकर उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में देवेंद्र कर्नाटक, अशोक सिंह, सुधीर कुमार, हसन अली, हेम जोशी, दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सतीश लाल, सूरज चन्द्र, अजय आर्य, विनोद कुमार, चन्द्र कला, माया देवी, अंकुर चन्द्र, सपना आर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Next: निर्माणाधीन मकान की सील तोड़कर लगाया ताला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.