Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जानवरों के आतंक से जनता को नहीं मिली राहत तो होगा धरना प्रदर्शन: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

जानवरों के आतंक से जनता को नहीं मिली राहत तो होगा धरना प्रदर्शन: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त अल्मोड़ा को पत्र प्रेषित कर अल्मोड़ा विधानसभा के नगरपालिका क्षेत्र में बन्दरों, तेंदुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बन्दर, जंगली सूअरों, तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई है। कहा कि यदि एक सप्ताह में वन विभाग ने कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई तो 18 दिसम्बर को कन्जरवेटर कार्यालय में धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि उपरोक्त विषयक के सम्बन्ध में आप भली-भांति अवगत है कि अल्मोड़ा विधानसभा में काश्तकारों की आर्थिकी को पिछले कई वर्षों से बन्दर और जंगली सूअर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दूसरी ओर तेंदुए के आतंक से लोग त्रस्त हैं। अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों का काश्तकार जिसके जीवन यापन का एक मात्र सहारा पहाड़ी सब्जी, आलू, दालें, मडुआ आदि उगाकर उसे बेच कर अपने परिवार का जीवन यापन करना था। आज स्थिति यह है कि बन्दर और जंगली सूअरों के कारण काश्तकार तबाह हो चुका है साथ ही तेंदुए के आतंक से भयभीत है। गरीबी की मार से जूझ रहा काश्तकार जमीन के अन्दर उगने वाला अनाज, आलू प्याज, लहसुन, गडेरी, अरबी (पिनालू) अदरक तक पैदा नहीं कर पा रहा है। बन्दर तो नुकसान कर ही रहे हैं वहीं जंगली सूअर जमीन के अन्दर तक खोदकर फसल नष्ट कर तबाह कर रहे हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि बन्दर, जंगली सूअर तथा तेंदुओं को पकड़ने के लिये कोई कार्यवाही आपके विभाग द्वारा अमल में नहीं लाई गई और न ही सरकार का ध्यान इस ओर है। जिसका गम्भीर प्रभाव गरीब काश्तकारों पर पड़ रहा है उनके जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन कृषि करना था जो आज इन जानवरों के कारण सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनहित में इस गंभीर मुद्दे पर कार्यवाही की मांग को लेकर वे आगामी 18 दिसम्बर सोमवार को कन्जरवेटर कार्यालय में जनता को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next: गढ़वाल विवि में दो दिवसीय सिक्योरिंग रिसर्च फंडिंग कार्यशाला का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.