Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गर्मियों के लिए जल संस्थान अभी से रखे पूरी तैयारी: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

गर्मियों के लिए जल संस्थान अभी से रखे पूरी तैयारी: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। जल संस्थान विभाग गर्मियों के सीजन को देखते हुए पेयजल वितरण की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखे यह बात आज प्रेस को जारी एक बयान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कही। उन्होंने कहा किसी भी दशा में जनता को पेयजल की दिक्कत नही होनी चाहिए। श्री कर्नाटक ने कहा कि गर्मियां शुरू होते ही अल्मोड़ा में हर बार पेयजल किल्लत शुरू हो जाती है। लोगों को पेयजल स्रोतों से पानी भर कर लाना पड़ता है। जिससे आम जनता को काफी समस्याएं होती हैं तथा पानी के लिए अपने अन्य सभी कार्य छोड़ने पड़ते हैं। इन कठिनाईयों को देखते हुए पेयजल विभाग अभी से अपनी सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखे। रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन समय पर प्रत्येक मोहल्ले में पेयजल उपलब्ध कराए। इसके अलावा जल संस्थान अपने पेयजल वितरण के सभी टैंकर भी दुरुस्त रखे ताकि विपरीत स्थिति में टैंकर आदि माध्यमों से अल्मोड़ा नगर, खासपर्जा सहित अल्मोड़ा विधानसभा के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित कर सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में पेयजल किल्लत के कारण विद्यार्थियों को दिक्कत नही होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल संस्थान के जिम्मेदार उच्च पदों पर बैठे विभागीय अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ बैठकर अभी से पेयजल वितरण संबंधित रोस्टर, पेयजल किल्लत होने पर टैंकरों से आपूर्ति हेतु टैंकर/ड्राइवरों की व्यवस्था चौबीस घंटो के लिए सुनिश्चित करें। इसके अलावा श्री कर्नाटक ने कहा कि इसके साथ ही विभाग यह भी सुनिश्चित करे कि पानी आने के समय में कोई बदलाव न हो। उन्होंने कहा कि यदि इस बार किसी भी कारण से अल्मोड़ा विधानसभा के नगरीय, ग्रामीण एवं खासपर्जा में जनता को पेयजल की किल्लत हुई तो वे स्वयं जल संस्थान विभाग के खिलाफ वृहद आंदोलन छेड़ देंगे। श्री कर्नाटक ने कहा कि जल संस्थान विभाग इसे केवल एक बयान न समझे, क्योंकि जनता को पेयजल किल्लत होने पर वे इस बार जल संस्थान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ चरण बद्ध तरीके से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट सत्र को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से 599 सवाल
Next: कार बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.