Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में अभी तक भू-कानून लागू नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड में अभी तक भू-कानून लागू नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 28/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखंड में अभी तक भू कानून लागू न होने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड बने 23 वर्ष से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक उत्तराखंड में सशक्त भू कानून नहीं बनाया जा सका है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में सशक्त भू कानून न होने से बाहरी लोगों के द्वारा जमीन की खरीद फरोख्त कर जमीन को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आवाम आज टकटकी लगाए डबल इंजन सरकार की तरफ देख रही है कि डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाए ताकि उत्तराखंड देवभूमि की भूमि का दुरुपयोग न होने पाए। उन्होंने आगे कहा कि भू कानून पर निर्णायक लड़ाई का समय उत्तराखंड के निवासियों के लिए आ गया है, यदि डबल इंजन की सरकार अब भी सशक्त भू कानून नहीं बनाती है तो अपने अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना होगा वरना हमारी आने वाली पीढ़ी हमें माफ़ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना हमने इसलिए नहीं की थी कि आज बाहरी लोग उत्तराखंड की जमीनों को खुर्दबुर्द करें। कर्नाटक ने कहा कि यदि हम अब भी नहीं चेते तो वह समय दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी ही जमीनों पर इन्ही पूंजीपतियों के वहाँ नौकरों की तरह काम करेंगी। उत्तराखंड में बाहर के लोग पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि भूमि, गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए खरीद रहे हैं और उसे खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं। इसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लॉक परिसर कपकोट में शुरू हुआ बहुद्देशीय भवन का निर्माण
Next: राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर हुक्का क्लब में होंगे कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.