Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बायोफ्लोक तकनीकी से करें अब छत और छोटी सी जगह में भी मछली पालन, मिलेगी सब्सिडी
  • ऊधम सिंह नगर

बायोफ्लोक तकनीकी से करें अब छत और छोटी सी जगह में भी मछली पालन, मिलेगी सब्सिडी

RNS INDIA NEWS 29/09/2020
rns featured image new

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलेगी सब्सिडी

रुद्रपुर। बिना तालाब निर्माण किए बायोफ्लोक तकनीकी से छत और छोटी सी जगह में भी अब मछली पालन किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस तकनीक से मछली पालन करने वालों को सब्सिडी भी मिलेगी। योजना के तहत साढ़े सात लाख रुपये के प्रोजेक्ट लागत में सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत, एससी-एसटी और महिलाओं को 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। दरअसल मछली पालन के लिए एक हेक्टेयर की भूमि में तालाब होना जरूरी होता है। कई लोगों के पास भूमि न होने की वजह से वे मछली पालन नहीं कर पाते हैं। अब बायोफ्लोक तकनीक का इस्तेमाल करके छोटी सी जगहों में भी लोग रोहू, कत्ला, नैन, सिल्वर कार्प, कॉमन कार्प मछलियों का पालन किया जा सकेगा।
बौर फिश फार्म में बायोफ्लोक तकनीक से किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
मत्स्य पालन विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बायोफ्लोक तकनीक से पालिमर शीट के सर्कुलर टैंक स्थापित किए जाएंगे। टैंक मात्र 132 स्क्वायर मीटर जगह घेरेंगे। इसमें 15 हजार लीटर तक पानी भरा जा सकता है। एक टैंक से तीन टन तक मछलियों का उत्पादन किया जा सकेगा। बताया कि इस तकनीक का इस्तेमाल करके कम लागत में ही लोग ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही पानी की बचत भी हो सकेगी। मत्स्य निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बायोफ्लोक तकनीक से किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देने के लिए गदरपुर के बौर फिश फार्म में ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए जिला प्रशासन से 7.50 लाख रुपये बजट की मांग की गई है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही किसानों को योजना के तहत सब्सिडी दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल की बीमार बच्ची के उपचार को 20 मिनट के लिए खुला धारचूला का झूला पुल
Next: कोरोना संक्रमण से महिला चिकित्सक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.