Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के नहीं मिलेगा मसूरी मे होटल रूम
  • देहरादून

बिना निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के नहीं मिलेगा मसूरी मे होटल रूम

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। धामी सरकार ने प्रदेश की सीमाओं पर पहले की तरह टेस्टिंग अनिवार्य करने के साथ ही कोरोना योद्धाओं का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ओमिक्रॉन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।पहाड़ों की रानी मसूरी में भी जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। मसूरी में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा का कहना है कि कोविड-19 को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मसूरी एसडीएम मनीष कुमार द्वारा भी कोविड-19 के नियमों का पालन करने को लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी कोरोना नियम पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही कमरे देने निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मसूरी व्यापार मंडल द्वारा भी कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरूकता के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस से वार्ता कर कोरोना जागरूकता अभियान की दोबारा शुरुआत की जाएगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि सभी लोग मास्क पहने और सामाजिक दूरियां का पालन करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय संकल्प रैली से होगा 2022 की जीत का मार्ग प्रशस्त: मदन कौशिक
Next: नाबालिग आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.