Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना अनुमति रैली निकाल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने में 150 लोगों पर केस
  • देहरादून

बिना अनुमति रैली निकाल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने में 150 लोगों पर केस

RNS INDIA NEWS 19/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   अंसल ग्रीन वैली सोसायटी और आसपास के क्षेत्र में बाइकों पर इकट्ठा होकर रैली निकालने और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने के आरोपियों पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लोगों पर कैबिनेट मंत्री जोशी और पार्षद संजय नौटियाल के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है। राजपुर थाने में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह की ओर से केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि अंसल ग्रीन वैली सोसायटी में बिना अनुमति रैली निकाली जा रही है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 70-80 मोटरसाइकिल और स्कूटर पर करीब 150 लोग सवार थे। इनमें से कुछ लोग रोड पर खड़े होकर रैली को संबोधित कर रहे थे। सोसायटी निवासी प्रवीण भारद्वाज रैली का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने उनसे रैली निकालने की अनुमति मांगी। आरोप है कि वह अनुमति दिखाने में असमर्थ रहे। जब रैली को रोकने का प्रयास किया गया, तो भीड़ ने मानने से इनकार कर दिया और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगी। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों से भी भीड़ धक्का मुक्की की। भीड़ की पुलिस ने फोटो और वीडियो ग्राफी कराई है। जिससे आरोपियों की पहचान की जाएगी। फिलहाल प्रवीण भारद्वाज, हर्ष रावत, आयुष थापा, दिनेश सजवाण, पारस, सागर गुरुंग को नामजद करते हुए करीब 150 अज्ञात आरोपियों पर बीएनएस की धारा 189(2), 121, और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति रैली निकालने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने क्वारब क्षेत्र का किया निरीक्षण
Next: गोलू संदेश यात्रा का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.