Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बद्दी साईं रोड पर बाइक स्किड, पैदल राहगीर को मारी टक्कर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

बद्दी साईं रोड पर बाइक स्किड, पैदल राहगीर को मारी टक्कर

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बद्दी साईं रोड पर होटल संगम के समीप रेत के ढेर पर चढ़ने से एक बाइक स्किड हो गई। स्किड हुई बाइक ने सड़क पर जा रहे एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल राहगीर को चोटें आईं। वहीं घायल व्यक्ति द्वारा घटनास्थल पर अपने बेटों को बुलाने के बाद मौके पर आए बेटों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। बाइक सवार पर लात मुक्कों से हमला करने के चलते बाइक सवार के दो दांत टूट गए और उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने हादसे और मारपीट के संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस थाना बद्दी में दर्ज ब्यान में हर्ष कुमार पुत्र यशपाल निवासी जिला ऊना ने बताया कि वह पी एंड जी कंपनी काठा में काम करता है। रात को करीबन 10.45 बजे यह अपने रूम पार्टनर को उसकी बाइक लेकर भुड्ड बैरियर से जा रहा था। तभी बद्दी साईं रोड पर जब वह होटल संगम के करीब पहुंचा तो सड़क के किनारे रेत का ढेर लगा होने के कारण इसकी बाइक स्किड हो गई और पैदल जा रहे एक व्यक्ति से टकरा गई। हादसे में पैदल राहगीर को टांग पर चोटें आईं और उसने फोन करके घटनास्थल पर अपने दो बेटों को बुला लिया। उसके दोनों बेटे जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन दोनों ने उस पर लात मुक्कों से हमला कर दिया। जिससे इसके दो दांत टूट गए और इसके मुंह व शरीर पर चोटें आईं। पैदल राहगीर को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि इसका दोस्त इसे गंभीर हालत में ईएसआई काठा उपचार के लिए लेकर गया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे और मारपीट के संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से हुई दो की मौत
Next: फेसबुक लाइव करके राजपूत राणा समाज को निकाली गालियां, मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.