
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अजीत नगर में ग्रामीण की बाइक पर आग लगा दी। विरोध करने पर ग्रामीण को आरोपियों ने धमकी दी। विकासनगर पुलिस ने दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जामतूदास पुत्र घमेडू निवासी अजीतनगर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात को उसने अपनी बाइक को घर के गेट पर खड़ा कर दिया था। आरोप लगाया कि देर रात को सुंदरपाल और कुलदीप पुत्रगण कर्ण सिंह निवासी ग्राम शीतलगढ़ी झिंझाना जिला शामली यूपी ने उनकी बाइक पर तेल उड़ेलकर आग लगा दी। जिससे उनकी बाइक धूं धूंकर जलने लगी। शोर सुनकर बाहर आने पर आग बुझाने की कोशिश की। आरोप है कि पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगजनी और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी को सौंप दी है।

