Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाइक और ट्रक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत
  • अल्मोड़ा

बाइक और ट्रक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीखेत-खैरना स्टेट हाइवे में बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव का रानीखेत चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। इधर, दुर्घटना के चलते हाइवे में काफी देर तक जाम भी लगा रहा। जानकारी के अनुसार चौखुटिया की ग्राम पंचायत जेठुआ के पुराना डांग, भगोती निवासी नरेंद्र सिंह मेहरा (33) पुत्र दान सिंह मेहरा सिडकुल रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। वह बीते सप्ताह छुट्टियों में अपने अपने गांव आया था। सोमवार को नरेंद्र को ड्यूटी पर लौटना था। वह सुबह गांव से अपनी बाइक संख्या यूके 06 एके-0942 से रुद्रपुर के लिए रवाना हुआ। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे में पन्याली के पास एक तीव्र मोड़ पर बाइक की विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर संख्या एचआर 38 एबी-0337 से भिड़ंत हो गई। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना 108 आपात सेवा को दी। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। घायल को 108 सेवा से गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना भेजी। दुर्घटना के कारण हाइवे में काफी देर जाम भी लगा रहा। बताया गया है मृतक का तीन साल का मासूम बेटा है। पुत्र के अलावा घर में पत्नी और माता-पिता हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्रंटलाइन वर्कर्स का बीमा एवं परिवार सहित तत्काल उनका टीकाकरण किया जाय — कर्नाटक पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम.
Next: वैक्सीनेशन नहीं होने से शिक्षक संघ नाराज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.