Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बिजली ट्रांसमिशन लाइनों का 50 साल का तैयार होगा प्लान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बिजली ट्रांसमिशन लाइनों का 50 साल का तैयार होगा प्लान

RNS INDIA NEWS 09/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पॉवर ट्रांसमिशन नेटवर्क को अगले 50 साल की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया जाएगा। मंगलवार को पिटकुल बोर्ड बैठक में पांच साल का प्लान रखा गया। तय हुआ कि प्लान को नए सिरे से तैयार किया जाए। इसे तीन श्रेणियों में तैयार किया जाए। अल्प, मध्य और दीर्घकालीन श्रेणियों में बांटते हुए प्लानिंग की जाए।  पिटकुल मुख्यालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नए बिजली सब स्टेशन, नई बिजली लाइनों और पुराने सब स्टेशन और लाइनों की क्षमता वृद्धि का प्लान रखा गया। बताया गया कि राज्य में तेजी से बढ़ती बिजली की मांग, तेजी से बढ़ते बिजली उत्पादन, औद्योगिक निवेश को देखते हुए बिजली का मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क तैयार किया जाना बेहद जरूरी है। इसी साल गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने से मौजूदा ट्रांसमिशन और सप्लाई सिस्टम पर लोड बढ़ा। इस बढ़े हुए लोड को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाना है।  बोर्ड ने तय किया कि प्लान को आगामी 50 साल की जरूरतों को देखते हुए तीन श्रेणियों में तैयार किया जाए। पहली श्रेणी में अल्प अवधि का प्लान बनेगा। इसमें तात्कालिक जरूरतों को जल्द से जल्द पूरा करने की प्लानिंग होगी। दूसरी श्रेणी में मध्य अवधि का प्लान तैयार होगा। इसमें आगामी पांच से दस साल के बीच की जरूरतों के लिहाज से प्लान तैयार होगी। तीसरी दीर्घकालीन श्रेणी में लंबी अवधि की प्लानिंग होगी। बैठक में सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम, एमडी पीसी ध्यानी, स्वतंत्र निदेशक एन रवि शंकर, पराग गुप्ता, एके बड़थ्वाल, जीएस बुधियाल, कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल आदि मौजूद रहे।

पारिवारिक पेंशनर्स को 10 साल तक मिलेगी अधिक पेंशन
पिटकुल बोर्ड ने पारिवारिक पेंशन पर भी अहम फैसला लिया। तय हुआ कि ऐसे कर्मचारी, जिनकी मृत्यु नौकरी के दौरान हो जाती है, उन मामलों में परिवार को मृत्यु की तारीख से सात वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष की अवधि तक बढ़ी हुई दरों पर पारिवारिक पेन्शन अनुमन्य होगी। पेन्शनर की मृत्यु की दशा में बढ़ी हुई दरों पर पारिवारिक पेन्शन का लाभ पेन्शनर की मृत्यु की तारीख से सात वर्ष अथवा पेन्शनर की आयु 67 वर्ष होने तक मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने टनकपुर, बनबसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय व हवाई निरीक्षण, बाढ़ प्रभावितों से मिलकर सुनी समस्याएं
Next: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.