Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में जनसंघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
  • देहरादून

बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में जनसंघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  बिजली के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मोर्चा ने तत्काल बिजली के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। इस दौरान रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि तीन-चार साल से सरकार लगातार बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकार की ओर से प्रतिमाह यूनिट स्लैब, प्रति किलोवाट फिक्स्ड चार्जेज निर्धारित किया गया है। इसके नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया जा रहा है। कहा कि सरकार की नाकामी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। सरकार लाइन लॉस कम करने की दिशा में कोई भी ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है, इसका कारण निजी हित साधना है। उन्होंने सरकार से फिक्स्ड चार्जेज न्यूनतम करने और 100 यूनिट के स्लैब के स्थान पर 150- 200 यूनिट का स्लैब निर्धारित करने सहित दामों में वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, अशोक चंडोक, जयकृत नेगी, मोहम्मद असद, आरपी भट्ट, सलीम, सुधीर गौड, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सरोज गांधी, सायरा बानो, मनोज राय, विनोद जैन, गालिब प्रधान,सुशील भारद्वाज, इदरीश, एसएन शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन मकान की सील तोड़कर लगाया ताला
Next: पुरानी रंजिश में आपस में भिड़े पड़ोसी, सात नामजद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.