Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली कटौती व बिजली बिल में बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • देहरादून

बिजली कटौती व बिजली बिल में बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े व्यापारियों ने बिजली कटौती के साथ ही बिजली बिल में बढ़ोत्तरी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। डिस्पेंसरी रोड पर एकत्रित हुए व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि बढ़ती गरमी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कारोबारियों को भी कटौती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि एक तरफ अघोषित कटौती चल रही है तो दूसरी तरफ बिजली के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वह वनाग्नि हो या फिर चारधाम यात्रा। अब गर्मी बढ़ी तो बिजली के साथ पानी संकट से निपटने तक का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा ने कहा कि व्यापारी दोहरी परेशानी झेल रहे हैं। बिजली कटौती और बिली बढ़ोत्तरी से हर कोई परेशान है। प्रदर्शन में महानगर व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मित्तल, पार्षद अर्जुन सोनकर, दीप वोहरा, आशु रतूड़ी, पलटन बाजार व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण बांगा, डिस्पेंसरी रोड व्यापार प्रकोष्ठ महासचिव अजीत सिंह, राहुल शर्मा, राम कपूर, नरेश कुमार, आमिर खान, राजेंद्र सिंह घई, इमरान, तारा सचदेवा, अनस खान, भरत राव, गुलशन, मुश्ताक अली, चमन लाल समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एग्जिट पोल में सच हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, एनडीए 3 सर्वे में 400 पार
Next: रोडवेज करेगा आईएसबीटी के प्रवेश शुल्क में छूट की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.