Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली-गैस की महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • देहरादून

बिजली-गैस की महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के साथ ही घेरलू गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने आईएसबीटी स्थित बिजली घर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जनता पर लगातार बढ़ रहे महंगाई के बोझ के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की। आईएसबीटी स्थित बिजली घर के बाहर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में जुटे कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महंगाई के खिलाफ पुतला भी फूंका। लालचंद शर्मा ने कहा कि कि पहले केंद्र सरकार ने अब राज्य सरकार ने नियामक आयोग के जरिए आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया है। उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद यहां लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। जिन उत्पादों और सेवाओं पर सीधे सरकार का नियंत्रण होना चाहिए, उन्हें ही सबसे ज्यादा महंगा किया जा रहा है। सरकार गरीब और मध्यम वर्ग से हर हाल में रुपया वसूलना चाहती है और इसके लिए महंगाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है। वक्ताओं ने घरेलू गैस की कीमतों को लेकर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा को लगातार नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद हरिभट्ट, रमेश कुमार मंगू, मोहन गुरुंग, अनूप कपूर, पार्षद जाहिद अंसारी, पीयूष गौड़, सिद्धार्थ वर्मा, एडवोकेट आशीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेट खेल रहे युवकों पर हमला, तीन घायल
Next: जलागम में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर 13 मई से आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.