Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, तीन गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/10/2024
rns featured image new

सीवान (आरएनएस)। बिहार के सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई। सीवान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, जहरीली शराब का सेवन करने वाले लोग अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
छपरा एसपी ने बताया कि छपरा में भी इस घटना के कारण 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया था कि मंगलवार शाम कौडिय़ा वैसी टोला गांव में उल्टी, सिरदर्द और पेट दर्द जैसे लक्षणों के साथ लोगों को इलाज के लिए भगवानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जब उनकी हालत पहले से और ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें सीवान के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों का दावा है कि मृतकों की संख्या जिला प्रशासन द्वारा पुष्टि की गई संख्या से अधिक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीडि़तों ने मंगलवार शाम को जहरीली शराब पी थी और रात 9 बजे के आसपास लक्षण दिखने लगे। जहां एक तरफ पीडि़तों के परिवार यह दावा कर रहे हैं कि यह सारी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट गुप्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
छपरा (मुख्यालय) के एएसपी राकेश कुमार ने बताया था कि हमें शराब पीने वाले तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया और उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं। सीवान और सारण में हुई दोनों घटनाओं की फिलहाल जांच चल रही है। अधिकारी मौतों के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के लिए सीधे तौर पर जहरीली शराब जिम्मेदार है या नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संजीव खन्ना हो सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजा नाम
Next: कोरियरकर्मी को कार्यालय में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.