Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच की ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। शनिवार को शहीद स्मारक पर प्रदेश में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, संयुक्त नागरिक संगठन के दिनेश भण्डारी और शिवराज सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से जनता में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की छवि पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, युद्धवीर सिंह चौहान और ताराचन्द गुप्ता ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान से बने उत्तराखंड में आज अपराध और भू-माफियाओं का प्रभाव बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। बैठक में मांग की गई कि अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सचिव स्तर के अधिकारी जिलों और कस्बों में जाकर फीडबैक लें तथा लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सख्ती बढ़ाने की भी मांग उठाई गई। द्वारिका बिष्ट, तारा पाण्डे और सुलोचना भट्ट सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में चोरी, लूट, गोलीकांड और भूमि विवाद बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस व्यवस्था और पीसीआर सेवाएं पर्याप्त रूप से सक्रिय नहीं हैं। बैठक में केशव उनियाल, जितेंद्र अंथवाल, अवधेश शर्मा, विशंभर दत्त बौंठीयाल, गणेश डंगवाल, हरी सिंह मेहर, मनोज नौटियाल, सत्या कण्डवाल, सुरेश नेगी, पुष्पलता सिलमाणा, अरुणा थपलियाल, राजेश्वरी नेगी, विमला रावत, हरीश पंत, गिरीश चन्द भट्ट, सरोज कण्डवाल, शांति कैन्तुरा, हरिओम ओमी, सतेन्द्र नौगांई सहित अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Next: सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.