Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भूमि अतिक्रमण के मामले में रेलवे ने फिर नोटिस चस्पा किए
  • नैनीताल

भूमि अतिक्रमण के मामले में रेलवे ने फिर नोटिस चस्पा किए

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
default featured image

हल्द्वानी। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में रेलवे की ओर से एक बार फिर नोटिस चस्पा किए गए हैं। गुरुवार को इंदिरानगर वार्ड-14 में नोटिस चस्पा करने गई टीम का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। रेलवे की ओर से जारी नोटिस में उन्हें 15 दिन में मकान खाली करने को कहा गया है।
गुरुवार सुबह जिला प्रशासन के नेतृत्व में रेलवे की टीम इंदिरा नगर वार्ड नंबर 14 पहुंची। वहां टीम ने 553 नोटिस चस्पा किए, जैसे ही नोटिस चस्पा करने की खबर स्थानीय लोगों तक पहुंची तो लोगों में रोष फैल गया। पूर्व सभासद शकील सलमानी के नेतृत्व में लोगों ने रेलवे की टीम के खिलाफ नारेबाजी की और लौटने को कहा। रेलवे टीम के समझाने पर मामला शांत हुआ। टीम ने वार्ड में नोटिस चस्पा किए और जिन लोगों के नाम नोटिस में हैं, उनसे 15 दिन के भीतर मकान खाली करने को कहा गया है। गौरतलब है कि जनवरी में भी रेलवे टीम ने हल्द्वानी स्टेशन पर बोर्ड लगा कर 1581 नोटिस चस्पा किए थे। तब भी उन्हें 15 दिन के भीतर मकान खाली करने को कहा था। हालांकि कई लोग नोटिस के खिलाफ कोर्ट चले गए थे। गुरुवार को रेलवे की टीम के साथ एसडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, असिस्टेंट डिविजन इंजीनियर डीएस धर्मसत्तू, सीनियर सेक्शन इंजीनियर लालकुआं संजय कुमार और केएन पांडे, आरपीएफ थानाध्यक्ष रणदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा उम्मीदवार की कार में ईवीएम बरामद, 4 पोलिंग अफसर सस्पेंड
Next: शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी के शव मिले, आत्महत्या की आशंका

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.