Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई: एडीएम चमोली
  • चमोली

भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई: एडीएम चमोली

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें पीसीपीएनटी के अन्तर्गत संचालित कार्यों  की गहन समीक्षा की गई और पीसीपीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाए। आशा के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया जाए। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने वालों का अनिवार्य रूप से फार्म-एफ भरा जाए। इस दौरान महादेव डायग्नोस्टिक सेंटर मैन बाजार कर्णप्रयाग के संचालक डॉ शैलेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा अपनी अल्ट्रासाउंड मशीन को कंपनी को बाई बैक करने हेतु दिए गए आवेदन पर अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करने और जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में स्थित ट्रामा सेंटर पर स्थित अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला चिकित्सालय के पंजीकरण में शामिल करने पर समिति द्वारा सहमति दी गई। वहीं अरिहंत हास्पिटल के प्रबंधक इन्द्रवीर सिंह राणा द्वारा डॉ राहुल खर्कवाल को अपने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड संचालन हेतु पंजीकृत किए जाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर समिति ने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का सर्टीफिकेट समिति के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राजीव शर्मा ने बताया कि आशा सर्वे-2023-24 के अनुसार जनपद में 0-6 वर्ष के बच्चों का लिंगानुपात 959 है। जबकि एनएफएचएस सर्वे के अनुसार जनपद का लिंगानुपात बढ़कर 1026 हो गया है। जिले में कुल 24 अल्ट्रासाउंड मशीन पंजीकृत है, जिसमें से 14 केन्द्र सीज है। जबकि 04 सरकारी और 05 प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केन्द्र संचालित है। विगत अप्रैल से फरवरी तक जनपद में 05 गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लिंग निर्धारण जैसी अवैध गतिविधियों के संबध में गोपनीय सूचना दे सकता है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव शर्मा, एसीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उमा रानी रावत, पीएमएस डॉ अनुराग धनिक, पौथोलॉजिक डॉ यशोदा पाल, डीजीसी प्रकाश भंडारी, हिमांद संस्था के सचिव उमा शंकर बिष्ट, डीपीएम नरेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक संदीप कण्डारी, डीसीक्यू खीम सिंह रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता व्यक्ति का खाई से शव बरामद
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.