Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाना जनता के साथ धोखा
  • अल्मोड़ा

भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाना जनता के साथ धोखा

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहां भाजपा जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे ‘विफलताओं का जश्न’ करार दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार की कई योजनाएं ठप पड़ी हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भोज ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में भाजपा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को आगे नहीं बढ़ा पाई है। अल्मोड़ा बैराज की सफाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई, जबकि यहां के आईएसबीटी की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है। लोधिया में फूड क्राफ्टिंग इंस्टिट्यूट और जागेश्वर में हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र के कार्य रुके पड़े हैं, वहीं आवासीय विश्वविद्यालय भी अस्तित्व खो चुका है। ऐसे में भाजपा सरकार का तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाना जनता के साथ धोखा है। महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। भोज ने आरोप लगाया कि अधिकतर मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है, जिससे पार्टी की मानसिकता और महिलाओं के प्रति उसकी सोच स्पष्ट होती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कोई कड़ा रुख नहीं अपनाया गया है। कांग्रेस ने भाजपा को पहाड़ विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी के बड़े नेता पहाड़ों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहे हैं। भोज ने कहा कि भाजपा के तीन साल के शासनकाल ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है और उसकी साख को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने घोषणा की कि वह सरकार की विफलताओं को जनता के सामने मजबूती से रखेगी और सरकार की खामियों की आलोचना जारी रखेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी के विवाद में केंद्रीय मंत्री के भांजे आपस में भिड़े, बरसाईं गोलियां; एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Next: क्षयरोग जांच, चिन्हीकरण व उपचार पर चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.