Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भिंड में बस और डंपर की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 13 घायल
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

भिंड में बस और डंपर की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 13 घायल

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान

भिंड (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. हादसे में एक बस और डंपर के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं. ये हादसा भिंड के गोहाड स्चयर पर हुआ है.
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा सभी मृतकों की पहचान की जा रही है.
बस में सवार 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डांग विरखड़ी गांव के सामने एनएच 92 पर हुआ. भिंड की ओर से डंपर आ रहा था इधर ग्वालियर की ओर से एक बस आ रही थी. दुर्घटनाग्रस्त बस ग्वालियर से बरेली के लिए जा रही थी.
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है.उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख व घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रु की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, साथ ही अधिकारियों को दुर्घटना की जांच के आदेश दिए.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
Next: आपने दिल्ली का गला घोंटा, अब शहर में आना चाहते हैं

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.