Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भीषण गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी, केरल पहुंचा मानसून
  • राष्ट्रीय

भीषण गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी, केरल पहुंचा मानसून

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
Rain

कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू, नॉर्थईस्ट में भी आज ही होगी एंट्री

नई दिल्ली (आरएनएस)। सूरज के सितम से जूझ रहे देश को बड़ी राहत मिल गई है. भीषण गर्मी के बीच भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. ये दस्तक केरल में हुई है. अपने तय समय से दो दिन पहले मॉनसून ने केरल में एंट्री ले ली है. दरअसल देश में दो मॉनसून आते हैं एक साउथ वेस्ट यानि दक्षिण पश्चिम और दूसरा नॉर्थईस्ट यानी पूर्वोत्तर. खास बात यह है कि 2017 के बाद पहली बार देश में एक साथ दोनों मॉनसून एक ही दिन आ रहा है.
देश के दक्षिण राज्य केरल में आखिरकार मॉनसून ने अपना आमद दर्ज करवा ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल में मॉनसून अपने तय से समय से पहले ही आ गया है. प्रदेश के कई इलाकों में एक साथ झमाझम बारिश भी हो रही है. इस बारिश की वजह से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है.
आईएमडी के मुताबिक इस बार मॉनसून के दो दिन पहले आने की बड़ी वजह है चक्रवाती तूफान रेमल. इस तूफान की वजह से मॉनसून की गति भी बढ़ गई और यह अपने तय समय से 48 घंटे पहले ही केरल पहुंच गया. इसी तूफान के कारण पूर्वोत्तर में भी मॉनसून जल्दी पहुंचा और देश में दोनों मॉनसून एक साथ दस्तक दे रहे हैं. बता दें कि पूर्वोत्तर के भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. सबसे ज्यादा बारिश मेघालय में हो रही है.
मॉनसून की बात करें तो मुंबई में इसकी एंट्री 10 जून तक होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक दस्तक दे सकता है. इसी तरह दक्षिण राज्यों की बात करें तो बैंगलूरू में इसकी एंट्री 13 या 14 जून को हो सकती है. वहीं कर्नाटक में मॉनसून के पहुंचने का वक्त 6 जून बताया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां पर मॉनसून 10 जून से अपनी आमद दर्ज करा सकता है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर फ्रॉड के मामले में बाजपुर पहुंची हरियाणा पुलिस
Next: उत्तरकाशी में धू-धूकर जला वरुणावत पर्वत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.