Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भेदभाव से तंग नाबालिग बेटी ने परिवार को खाने में मिला कर दे दिया जहर, 4 की मौत
  • राष्ट्रीय

भेदभाव से तंग नाबालिग बेटी ने परिवार को खाने में मिला कर दे दिया जहर, 4 की मौत

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

दावनगरे (आरएनएस)। कर्नाटक के दावनगरे में एक लड़की ने भेदभाव से परेशान होकर अपने पूरे परिवार के खाने में जहर मिला दिया जिसमें उसके माता-पिता, छोटी बहन और दादी की मौत हो गई। हालांकि इन सब में उसके बड़े भाई की जान बच गई। यह मामला जुलाई का है, लेकिन शनिवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने पर खुलासा हुआ कि परिवार की मौत रात के खाने में मिले जहर से हुई जिसे 17 साल की लड़की ने बनाया था। पुलिस ने बताया कि लड़की को पढ़ाई न करने के लिए पीटा जाता था और काम करने के लिए खेतों में भेजा जाता था। उसे लगता था कि उसके घरवाले उसके साथ दुर्वय्वहार करते हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाने में जहर मिलाकर अपने घरवालों को खिला दिया जिसके बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता और 40 साल की मां, 16 साल की एक बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि भाई की जान बच गई।

पुलिस ने बताया कि 17 साल की लड़की राधिका अपने नाना-नानी के घर पली-बढ़ी थी। तीन साल पहले वह अपने मां-बाप के साथ शिफ्ट हो गई जिनका घर तीन गली छोड़कर ही है। दोनों परिवार एक ही गांव में रहते थे। पुलिस ने बताया कि लड़की को लगता था कि उसे नानी के घर पर ज्यादा प्यार मिलता था और उसके मां-बाप उसके भाई-बहन को ज्यादा प्यार करते थे।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घरवाले उसे हर रोज डांटते थे और पीटते थे। काम करने के लिए उसे खेतों में भेजते थे। पुलिस ने बताया कि जब वह अपने मां-बाप के घर आई तो आठवीं क्लास में उसका दाखिला कराया गया, लेकिन वह अच्छे से नहीं पढ़ रही थी जिसको लेकर हर रोज झगड़ा होता था। अपने मां-बाप के व्यवहार से परेशान होकर उसने उन्हें मार डालने का फैसला किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक मोर्चा ने मरीजों को बाँटे फल
Next: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर ली अतिवृष्टि से हुये नुकसान की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.