Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भतीजी का शव मिला, चाचा की तलाश जारी
  • देहरादून

भतीजी का शव मिला, चाचा की तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। सिरासु पुल के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए चाचा-भतीजी के मामले में एसडीआरएफ की टीम को कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने लापता 12 साल की नाबालिग का शव बैराज जलाशय से बरामद कर लिया है। जबकि, चाचा की तलाश के लिए अभी भी गंगा में सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को एसडीआरएफ ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय शिवानी पुत्री धर्म सिंह 30 मार्च को चाचा मनीष (24) निवासी ग्राम कोटा, यमकेश्वर के साथ गुलर बाजार के लिए निकली थी। लेकिन दोनों शाम तक गांव वापस नहीं लौटे। परिजनों को खोजबीन में उनके बैग और चप्पल सिरासु पुल के पास गंगा किनारे मिले थे। दोनों के गंगा में बहने की आशंका में एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में तलाशी अभियान चला रही थी। इसमें मंगलवार सुबह टीम को बैराज जलाशय में एक नाबालिग का शव बरामद हुआ। नाबालिग की पहचान शिवानी के रूप में परिजनों ने की। लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मनीष की तलाश में एसडीआरएफ का अभियान जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब आंध्र प्रदेश की धरती से निकला खजाना, 15 दुर्लभ तत्व मिले
Next: यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में 56वां आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.