Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा शोध पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन
  • टिहरी

भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा शोध पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा के गूढ़ रहस्यों को अब आमजन जान सकेंगे। इसके लिए श्रीदेव सुमन विवि ने आधुनिक परिदृश्य में भारतीय प्राच्य ज्ञान संपदा के 87 शोध पत्रों का संकलन कर पुस्तक तैयार की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने पुस्तक का विमोचन कर शोध के विभिन्न पक्षों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। राज्यपाल के निर्देश पर एक विश्वविद्यालय, एक शोध परियोजना के अंतर्गत श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी, प्रो कल्पना, प्रो अनीता तथा प्रो पूनम ने आधुनिक परिदृश्य में भारतीय ज्ञान संपदा विषय पर शोध पुस्तक तैयार की है। पुस्तक का राजभवन में राज्यपाल ने विमोचन किया। पुस्तक में विज्ञान, कला, दर्शन, चिकित्सा एवं जीवन के प्रत्येक पक्ष का गहन विश्लेषण किया है। पुस्तक को सात खंडों में विभक्त किया गया है। पहले खंड में प्राचीन भारतीय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक अनुसंधान एवं प्रयोग, धातु विज्ञान, पारंपरिक कृषि में सिंचाई आदि का गहन अन्वेषण किया गया है। दूसरे खंड में आयुर्वेद एवं योग से संबंधित शोध पत्रों का समावेश किया गया है। तीसरे खंड में विदेश नीति, सैन्य व्यवस्था, राष्ट्रीय चेतना, कल्याणकारी राज्य की अवधारणा आदि को लिया गया है। चौथे खंड में वेद, उपनिषद, गीता, रामायण में वर्णित प्रबंधन के सिद्धांतों को विश्लेषित किया गया है। पांचवें, छटवें और सात खंड में पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संगीत परंपरा, न्याय तथा कानून आदि को लिया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा हमारे देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आधुनिक शोध के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में किया गया शोध कार्य उत्तराखण्ड को ज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।कुलपति प्रो एनके जोशी ने बताया कि यह शोध पुस्तक भारतीय प्राचीन ज्ञान को विश्वभ में एक अमूल्य धरोहर के रूप में स्थापित करने में सहयोग करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में हाईस्कूल में 89.7 और इंटर में 83.92 फीसदी रहा रिजल्ट
Next: शक्तिफार्म में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.