Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप जीतकर रच दिया इतिहास
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • राष्ट्रीय

भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप जीतकर रच दिया इतिहास

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्‍तराखण्‍ड के अल्‍मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को हराकर यह कारनामा किया। भारतीयों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेलप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं भारतीय टीम आैर लक्ष्य सेन की उपलब्धि पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने बधाई दी है।
थाईलैंड के बैंकॉक में हुए थॉमस कप में लक्ष्य सेन ने पहले ही मैच में इंडोनेशिया के ओलम्पिक मेडलिस्ट गिंटिंग को 9-21,21-17 व 21-16 से हरा कर जीत की बुनियाद रख दी थी। उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नही देखा। भारत की युगल जोड़ी सात्विक व चिराग़ ने संघर्षपूर्ण मैच भारत के नाम किया। रविवार को लगातार तीसरे एकल मैच को जीतकर श्रीकांत ने पहली बार थामस कप जीतने का इतिहास रच दिया।
14 बार की चैम्पियन इंडोनेशिया को मात देकर भारत ने पहली बार थॉमस कप विजेता बना है। यह कप ओलम्पिक के समान ही माना जाता है। लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत सहित अन्य खिलाड़ियों ने रविवार को जब इतिहास रचा तब पूरा देश खुशी से फूला नहीं समाया। उत्तराचंल राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक सहित समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाडिओं व खेल प्रेमियों साथ उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की। जीत की ख़ुशी में खेल प्रेमियों ने अल्मोड़ा स्टेडियम में मिष्ठान वितरण कर ख़ुशी मनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरीश रावत और बेटे आनंद के बीच सोशल मीडिया पर वार! अब पूर्व सीएम ने कहीं ये बातें
Next: त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री बने माणिक साहा, 6 साल पहले कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.