Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि
  • अल्मोड़ा

भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

RNS INDIA NEWS 21/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सीएसीएल के राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में अल्मोड़ा की भारती पांडे देश की पहली युवा प्रतिनिधि के तौर पर चुनी गई हैं। 20 अप्रैल को हुए चुनाव का उद्देश्य सीएसीएल में युवा प्रतिनिधि को चुनकर इसमें युवाओं को शामिल करना था। सीएसीएल वर्ष 1992 में स्थापित किया गया एक राष्ट्रीय नेटवर्क है जो भारत को बाल मज़दूरी से मुक्त करने के लिए निरंतर कार्यरत है और देश के सभी राज्यों में सक्रिय है। इसमें प्रथम बार युवा प्रतिनिधि को युवाओं द्वारा चुना गया है। इस चुनाव प्रक्रिया में पूरे देश से अलग अलग राज्यों से 7 प्रतिनिधि चुनाव प्रत्याशी रहे। भारती पांडे मूल रूप से अल्मोड़ा ज़िले के पल्यूं गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा गांव में रहकर श्री-श्री मां आनंदमई आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना से प्राप्त की उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कुमाऊं विश्वविद्यालय से पूरी की और वर्तमान में वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से पत्रकारिता में परास्नातक की पढ़ाई कर रही हैं और इंडियन यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय संयोजक और उत्तराखंड यूथ नेटवर्क की राज्य संयोजक हैं। भारती पांडे वर्तमान में उत्तराखंड यूथ नेटवर्क की राज्य संयोजक और इंडियन यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय संयोजक हैं और जलवायु परिवर्तन, समानता, महिला, बच्चों और वंचित तबकों के लिए आवाज़ उठाती रही हैं, साथ ही देश व राज्य के तमाम जन आंदोलनों का हिस्सा रही हैं। इससे पहले भारती पांडे लगातार दो बार एशिया प्रशांत युवा ग्रीन क्षेत्र की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सीएसीएएल की प्रथम राष्ट्रीय युवा प्रतिनिधि चुने जाने पर उन्होंने सभी का आभार जताया और कहा कि वह बाल अधिकारों को लेकर कार्य करेंगी और बाल श्रम के ख़िलाफ़ युवाओं की आवाज़ को मुखर करेंगी साथ ही भारत को बाल श्रम से मुक्त करने के साथ ही वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए भी कार्य करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना एवं सेवादारों का 35 सदस्यीय दल हेमकुंड पैदल मार्ग खोलने के लिए हुआ रवाना
Next: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 18 दिन शेष, तैयारियां तेज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.