Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल

RNS INDIA NEWS 10/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत ने 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश में पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।
टीकाकरण अभियान के 52वें दिन (8 मार्च, 2021) को 20,19,723 वैक्सीन की खुराक दी गई। जिनमें 28,884 सत्रों में 17,15,380 (एचसीडब्ल्यू और फ्रंटलाइन वर्कर्स) लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 3,04,343 स्वास्थ्यकर्मीयों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त हुई।
अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 4,05,517 सत्रों के माध्यम से 2.3 करोड़ (2,30,08,733) से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।
अब तक 70,75,010 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 37,39,478 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 67,92,319 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 3,25,972 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 43,74,145 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 7,01,809 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं।
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में प्रतिदिन कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए मामलों में इनका समग्र योगदान 84.04 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 15,388 नये मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्ट्र में दैनिक आधार पर सबसे अधिक 8,744 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके पश्चात केरल में 1,412 तथा पंजाब में 1,229 नये मामले दर्ज हुए।
8 राज्यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 1,87,462 हैं। भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.67 प्रतिशत है।
नीचे दिये गये ग्राफ़ में पिछले 24 घंटों में नए मामलों का वितरण दिखता है। चार राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 3 राज्यों- महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में पिछले 24 घंटों में 1000 से अधिक नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआईपी प्रणाली के विशिष्ट परीक्षणों में किये महत्वपूर्ण पड़ाव पार
Next: नीति आयोग और आरएमआई इंडिया ने इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु वित्त जुटाने नई रिपोर्ट की जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.