Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में सबको अपने धर्म-पालन की आजादी : मुख्तार अब्बास नकवी
  • राष्ट्रीय

भारत में सबको अपने धर्म-पालन की आजादी : मुख्तार अब्बास नकवी

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि देश में सांप्रदायिक असहिष्णुता बढऩे की कोई समस्या नहीं है और हर व्यक्ति को अपने धर्म के पालन की पूरी आजादी है.भारत में हाल के दिनों में सांप्रदायिक हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं. हाल ही में रामनवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा हुई, जिसके बाद कई जगह गिरफ्तारियां भी हुई हैं. उससे पहले भी विभिन्न मौकों पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की वारदात को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता चिंता जताते रहे हैं. कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी भारत में बढ़ती असहिष्णुता और भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा उस पर कोई कार्रवाई ना करने को लेकर बयान दिए गए हैं. यहां तक कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी पिछले हफ्ते भारतीय विदेश और रक्षा मंत्रियों की मौजूदगी में कहा था कि अमेरिका भारत में बढ़ते मानवाधिकार उल्लंघनों पर नजर बनाए हुए है. लेकिन भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी का मानना है कि कुछ लोग देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कुछ हाशिये के लोग जो देश की शांति और तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं, वे भारत की समावेशी संस्कृति और प्रतिबद्धता का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. भारत में अल्पसंख्यकों के पहनावे से लेकर मांस खाने आदि तक जैसे मुद्दों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं हाल ही में नवरात्र के दौरान दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रवासों में मांस परोसने को लेकर हिंसा हुई थी और बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी ने मांस परोसने का विरोध किया था. नकवी कहते हैं, लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह बताना सरकार का काम नहीं है. हर नागरिक को अपनी मर्जी का खान-पान चुनने की आजादी है । इसी तरह हिजाब को लेकर कर्नाटक और फिर देश के अन्य हिस्सों में हुए विवाद पर नकवी कहते हैं, भारत में हिजाब पर कोई बैन नहीं है. बाजार और अन्य जगहों पर कोई भी हिजाब पहन सकता है. लेकिन हर कॉलेज और संस्थान का अपना ड्रेस कोड होता है और उसे तो हमें मानना ही पड़ेगा. अगर आपको पसंद नहीं तो आप दूसरा संस्थान चुन सकते हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश गहतोड़ी देंगे इस्तीफा
Next: भारत को इस्लामिक देश बनने से रोकना है तो अधिक बच्चे पैदा करें हिंदू : महंत यति नरसिंहानंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.