Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भारत का गलत नक्शा दिखाकर विवादों में घिरे जूनियर ट्रंप
  • उत्तराखंड

भारत का गलत नक्शा दिखाकर विवादों में घिरे जूनियर ट्रंप

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
default featured image

जम्मू-कश्मीर को बता दिया पाकिस्तान का हिस्सा

न्यूयॉर्क,05 नवंबर । अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर चुनाव में समर्थन को लेकर विश्व का एक नक्शा पोस्ट कर विवादों में घिर गए। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के समर्थक देशों को लाल और नीले रंग में दिखाया। नक्शे में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया। साथ ही भारत को भी बाइडेन के प्रभाव वाला देश करार दे दिया है।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बीच जूनियर ट्रंप ने विश्व के नक्शे के साथ एक ट्वीट कर कहा कि वह मानचित्र के जरिए चुनाव को लेकर अपना अनुमान जता रहे हैं। एक तरीके से उन्होंने दिखाया कि कुछ देशों को छोडक़र सारी दुनिया उनके पिता और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन कर रही है।
नक्शे में कैलिफोर्निया राज्य, भारत, मैक्सिको, लाइबेरिया, क्यूबा, चीन को नीले रंग में दिखाते हुए कहा कि यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन मिल रहा है। भारत को नीले रंग में दिखाया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर को लाल रंग में दिखाया गया। नक्शे में भारत की सीमा का भी गलत चित्रण किया गया। कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत के रंग से अलग दिखाने के लिए जूनियर ट्रंप की ट्विटर पर जमकर आलोचना की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंचे ट्रम्प
Next: जो बाइडेन ने बनाया अमेरिकी इतिहास में नया रिकॉर्ड

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.