Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भारत-चीन सीमा के पास हिमस्खलन, 57 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी
  • चमोली

भारत-चीन सीमा के पास हिमस्खलन, 57 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

चमोली (आरएनएस)।  उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के निकट शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में निर्माण कार्य में जुटे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए हैं। गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने जानकारी दी है कि अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि तीन अन्य को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सेना के जवानों की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शेष मजदूरों की तलाश के लिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में खराब मौसम के कारण संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हिमस्खलन माणा और माणा पास के बीच हुआ है। उन्होंने कहा कि वायुसेना से मदद के लिए अनुरोध किया गया है और सेना, आईटीबीपी के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई हैं। एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों और नीती व माणा घाटियों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे हिमस्खलन का खतरा और बढ़ गया था।
प्रशासन और बचाव दल दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बचाव कार्यों में मौसम और संचार सेवाओं की बाधा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 फरवरी
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइजीआरए टेस्टिंग लैब शुरू

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.