Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भालू के हमले में दो घायल
  • टिहरी

भालू के हमले में दो घायल

RNS INDIA NEWS 05/09/2020
rns featured image new

शुक्रवार तडक़े प्रतापनगर ब्लाक(नई टिहरी) के कोर्दी गांव में भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। कुछ ग्रामीण भालू के हमले से भागने में सफल रहे। हमले में घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए 108 की मदद से बौराड़ी जिला अस्पताल लाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज व्यास ने घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन और वन विभाग से की। तडक़े सुबह कोर्दी गांव के सबसे उपरी छोर में काम के लिए निकले गांव वालों पर भालू ने हमला कर दिया। जिसमें गांव की वैशाखी देवी व राकेश बुरी तरह से घायल हो गय। जबकि साथ के कुछ ग्रामीण भालू के हमले से बचने में कामयाब रहे। यकायक हुये भालू के हमले से ग्रामीण सकते में हैं। हमले में घायल हुये दोनों लोगों को 108 की मदद से बौराड़ी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। भालू के हमले में घायलों को लेकर प्रतापनगर से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे सामाजिक कार्यकर्ता पंकज व्यास ने डीएफओ डा. कोको रोसे से मुलाकात कर ग्रामीणों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। जिस पर डीएफओ ने त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिया। व्यास ने डीएम से दूरभाष पर बात कर घायलों को मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही पंकज व्यास और नारायण सिंह राणा ने डीएफओ से जानवरों के हमलों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। वन विभाग की स्थानीय टीम को अलर्ट रहकर गश्त करवाने की मांग भी की। जिस पर डीएफओ ने त्वरित व उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स शूज दिलाने के नाम पर कारोबारी से लाखों की ठगी
Next: जानिए तीर्थपुरोहित क्यों करेंगे आज उत्तराखंड सरकार और देवस्थानम बोर्ड का पिंड श्राद्ध

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.