Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भाजपाईयों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खेली होली
  • रुद्रप्रयाग

भाजपाईयों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खेली होली

RNS INDIA NEWS 06/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भाजपा ने गुलाबराय स्थित पार्टी कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई। इस मौके पर वाद्य यंत्रों की धुनों पर भाजपाईयों ने होली के गीतों पर नृत्य भी किया। साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ एवं दीघार्यु की कामना की। कहा कि यह पूर्व आपसी मिलन, प्रेम और सौहार्द का पूर्व है। हमें सदभावना के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द का पर्व है। मनोहर रंगों के इस पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। यह हमें किसी धर्म संप्रदाय जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगो को भाईचारे का संदेश देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि होली के मौके पर हम एक दूसरे के प्रति सभी दुर्भावनाओं को दूर कर नए उत्साह और उमंग के साथ खुशियां बांटे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कप्रवान, दिनेश उनियाल, शकुंतला जगवाण, संजय शर्मा दरमोडा, जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट, विनोद देवशाली, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह वर्त्वाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता भंडारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक आशीष कण्डारी द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 मार्च
Next: टीएचडीसी में मनाया गया 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.