Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने चुनाव संकल्प पत्र के करीब 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए: भगत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा ने चुनाव संकल्प पत्र के करीब 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए: भगत

RNS INDIA NEWS 23/11/2020
04- (3)

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा 5, 6 व 7 दिसम्बर को

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कोविड के बावजूद पूरे प्रदेश में हमने ऐतिहासिक मंडल प्रशिक्षण वर्ग पूरे किए। अभी तक 252 में से 239 मंडलों में प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं, केवल 13 मंडलों में प्रशिक्षण शेष रह गए हैं। प्रशिक्षण में 525 ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया और करीब 21 हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव संकल्प पत्र के करीब 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए हैं, शेष अगले कुछ माह में पूरे कर दिए जाएँगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5, 6 व 7 दिसम्बर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। श्री नड्डा के दौरे के बाद वे खुद प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करेंगे। युमना कालोनी स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री भगत ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की पुनर्रचना के क्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का सह प्रभारी के रूप में हमें मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व भाजपा सरकार के साढ़े तीन से अधिक वर्ष पूरे हो गए हैं, इस दौरान राज्य को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से केंद्र का भरपूर सहयोग मिला वहीं मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति व उनके विजन के परिणाम स्वरूप प्रदेश ने विकास की दृष्टि से एक नई परिभाषा लिखी है। सरकार ने चुनाव संकल्प पत्र के करीब 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए हैं, शेष अगले कुछ माह में पूरे कर दिए जाएँगे। हम अगले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। अगला विधानसभा चुनाव हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए मार्ग ‘विकास’के मुद्दे पर लड़ेंगे और राज्य सरकार की उपलब्धियों व केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहे ऐतिहासिक कार्यों के आधार पर जनता के बीच में जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अगले चुनाव में जनता हमें पिछले चुनाव की अपेक्षा 57 सीटों से भी अधिक सीटों पर विजय प्रदान करेगी और राज्य में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। यह हमारे लिए हर्ष व सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5, 6 व 7 दिसम्बर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे यहाँ 14 बैठकें करने वाले हैं जिनमें मंत्रियों, विधायकों, दायित्वधारियों व अन्य संगठनात्मक श्रेणियों के साथ होने वाली बैठकें शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। उनके दौरे से हमें उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा और नई ऊर्जा भी मिलेगी। श्री नड्डा अपने राष्ट्रीय दौरे का प्रारम्भ देवभूमि उत्तराखंड से कर रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। श्री नड्डा के दौरे के बाद मैं प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूँगा और अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी वहीं करूँगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस बयान कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे, के बारे में पूछने पर श्री भगत ने कहा कि हरीश रावत जीवन भर राजनीति में रहने के इच्छुक हैं क्योंकि न राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और न कभी हरीश रावत राजनीति से सन्यास लेंगे। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में टिकट का आधार परफोरमेंस होगी। वैसे प्रदेश में हमारे विधायक अच्छा काम कर रहे हैं, किंतु चुनाव से छ: माह पूर्व सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पूरे देश में मोदी जी की जबरदस्त लहर चल रही है। अभी बिहार चुनाव व अन्य चुनावों में जो परिणाम आए वे उसका प्रमाण हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी मोदी जी के आशीर्वाद का भाजपा को भरपूर लाभ मिलेगा। हरिद्वार में गंगा जी को पुन: गंगा माँ के रूप में नदी की मान्यता देने के मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने जो गलती की थी उसे अब ठीक किया गया है। हरीश रावत द्वारा श्रेय लेने के बयान पर उन्होंने सवाल किया कि हरीश रावत पहले यह बताएँ कि मुख्यमंत्री के रूप में जब उन्होंने गंगा जी को स्केप चेनल घोषित किया था तो उनकी बुद्धि कहाँ गई हुई थी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रवक्ता विनय गोयल, सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन, नवीन ठाकुर, राजेंद्र ढिल्लो, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, रतन सिंह चैहान, राजीव उनियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हुई एम्स ऋषिकेश में भर्ती
Next: प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज, जाने कब से है पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.