Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घर में फायरिंग
  • हरिद्वार

भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घर में फायरिंग

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में विवादित भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा ने गुंडई दिखाते हुए दिनभर जमकर हंगामा मचाया। मामूली विवाद के चलते भाजपा के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम स्थल में घुसकर भाजपा नेता दीपक टंडन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर खन्ना नगर कालोनी में उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। नगर विधायक मदन कौशिक के गृह वार्ड में हुई घटना से पुलिस महकमे के होश उड़ गए। आनन-फानन में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी रेखा यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश ज्वाालपुर पुलिस को दिए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है। विवाद की शुरुआत खन्नानगर कालोनी से ही हुई। शुक्रवार देर रात खन्नानगर कालोनी के ठीक सामने पेट्रोल पंप के बाहर खन्नानगर कालोनी के ही एक युवक को भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा अपने साथियों के साथ सड़क पर गिराकर पीट रहा था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर वॉयरल कर दिया। वीडियो वायरल होने का संदेह भाजपा नेता दीपक टंडन पर जताते हुए विष्णु अरोड़ा ने रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास अनुराग पैलेस में आयोजित भाजपा के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में घुसकर दीपक टंडन को बुरी तरह पीटा। जैसे तैसे दीपक टंडन ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद विष्णु अरोड़ा अपने साथियों के साथ खन्ना नगर कालोनी में दीपक टंडन के घर घुस आया, जहां फिर से दीपक टंडन को पीटा गया। बीच बचाव में आई पत्नी और मां से भी धक्का-मुक्की की गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। आरोप है कि इस दौरान भाजयुमो नेता ने घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। भीड़ के एकत्र होने पर भाजयुमो नेता एवं उसके साथी भाग खड़े हुए। भाजपा नेता ने पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस के आला अफसरों को दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एएसपी रेखा यादव, कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपा नेता एवं उसकी पत्नी ने आपबीती बयां की। मांग कि उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य आरोपी के सगे भाई को हिरासत में ले लिया है। बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गुंडागर्दी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। –  डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, डीआईजी-एसएसपी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी
Next: कलयुगी पिता ने किया नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.