Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा सरकार के प्रति आभार यात्रा निकाल जनता से माफी मांगे हरीश रावत: भगत
  • उत्तराखंड

भाजपा सरकार के प्रति आभार यात्रा निकाल जनता से माफी मांगे हरीश रावत: भगत

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
Banshidhar bhagat

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने कांग्रेस महासचिव व पूर्वमुख्य मंत्री हरीश रावत द्वारा रोजगार को मुद्दा बनाने की कोशिश व हरिद्वार में परिक्रमा यात्रा करने की योजना पर चुटकी लेते हुए कहा कि बेहतर होगा कि हरीश रावत उत्तराखंड में रोजगार अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार यात्रा निकालें और अपने कार्यकाल में बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए जनता से माफी माँगे। एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार रोजगार अभियान चला रही है व इस वर्ष को रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में सरकारी, सार्वजनिक व निजीक्षेत्र में लाखों रोजगार पैदा हुए और विभिन्न क्षेत्रों में सात लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2017 से सितम्बर 2020 तक विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 7 लाख 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। इनमें से नियमित रोजगार लगभग 16 हजार, आउटसोर्स-अनुबंधात्मक रोजगार लगभग 1 लाख 15 हजार और स्वयं उद्यमिता-प्राईवेट निवेश से प्रदान/निर्माणाधीन परियोजनाओं से रोजगार लगभग 5 लाख 80 हजार है। कहा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई भर्तियों की दृष्टि से कांग्रेस शासन में वर्ष 2014 से 2017 तक कुल 08 परीक्षाएं आयेाजित की गईं जिनमें 801 पदों पर चयन पूर्ण किया गया। जबकि वर्ष 2017 से 2020 तक कुल 59 परीक्षाएं आयोजित की गईं जिनमें 6000 पदों पर चयन पूर्ण किया गया। वर्तमान में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 7200 पदों पर अधियाचनध्भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या कांग्रेस शासन काल की अपेक्षा ढाई गुना हो चुकी है। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। लोक सेवा आयोग ने गत डेढ़ वर्ष में साढ़े तीन हजार पदों पर चयन पूरा किया है। इसके अलावा मनरेगा में प्रति वर्ष 6 लाख लोगों को रोजगार दिया जाता है। कोविड के दौरान इसमें अतिरिक्त रोजगार दिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 84 हजार अतिरिक्त परिवारों (2 लाख अतिरिक्त श्रमिकों) को रोजगार दिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 170 करोड़ रूपए अतिरिक्त व्यय किए गए हैं। आगामी तीन माह में कैम्पा के अंतर्गत 40 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना है। युवाओं और प्रदेश में लौटे प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रारम्भ की गई। एमएसएमई के तहत इसमें ऋण और अनुदान की व्यवस्था की गई है। इसमें लगभग 150 प्रकार के काम शामिल किए गए हैं। भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार के शानदार कार्यों से कांग्रेस नेता परेशान हैं। इसी कारण कांग्रेस नेता एक बार फिर झूठ बोलने व जनता को भ्रमित करने का अपना पुराना हथकंडा अपनाने लगे हैं। इसी क्रम में हरीश रावत हरिद्वार में परिक्रमा का कार्यक्रम चलाने की घोषणा की है लेकिन जनता उनके किसी भ्रम जाल में आने वाली नहीं है। यह वही हरीश रावत हैं जिन्होंने हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा जी को स्केप चेनल घोषित कर दिया और चार साल बाद संतों से माफी माँग ली। अब उनके इस गलत काम को भाजपा सरकार ठीक कर रही है। यदि हरीश रावत में नैतिकता है तो अब उन्हें बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए से माफी माँगनी चाहिए और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार यात्रा निकालनी चाहिए। इससे उनका कुछ प्रायश्चित हो सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थाईलैंड में राजतंत्र के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Next: कोरोना संक्रमितों के मामलों में आई तेजी : कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 814

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.