Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भागलपुर : राम मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

भागलपुर : राम मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/10/2024
rns featured image new

भागलपुर (आरएनएस)। झारखंड बॉर्डर से सटे बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने की खबर सामने आई है। इस घटना के विरोध में लोग सडक़ पर उतर आए। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सन्हौला बाजार के राम जानकी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ गया कि इलाके की सडक़ें जाम हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है, सन्हौला थाना अंतर्गत तालाब के पास स्थित मंदिर में दुर्गा जी, राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी और राधा-कृष्ण जी की मूर्ति का एक-एक हाथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खंडित कर दिया गया है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया, शांति समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों के सदस्यों के साथ बैठक की गई है तथा फ्लैग मार्च की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
इसके साथ ही भागलपुर पुलिस ने लोगों से भ्रामक खबर और अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा करने पर आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: बाहरी फड़ व्यापारियों के विरोध में उतरा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.