Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बाजार में सरेआम हाथ-पैर और कान काटकर महिला की हत्या
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बाजार में सरेआम हाथ-पैर और कान काटकर महिला की हत्या

RNS INDIA NEWS 04/12/2022
rns featured image new

भागलपुर (आरएनएस)। बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की बाजार में सरेआम धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास बीती देर शाम की घटना है। नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी ने चाकू से वार कर वीभत्स तरीके घायल कर दिया था। पीछे से पहले उसके सिर पर वार किया। जब वो गिर गई तो फिर उसके हाथ काट डाले, इससे भी जी नहीं भरा तो उसके पैर काट डाले। मगर इस कातिल दरिेंदे पर खून सवार था, उसने महिला के कान को भी काट डाला।
वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां नाम का शख्स वहां से भाग निकला। किसी तरह घरवालों तक सूचना पहुंची तो आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए। महिला की हालत नाजुक देखते हुए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही जख्मी की मौत हो गई।
महिला के पति अशोक यादव का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था। कुछ दिनों पहले उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया क्योंकि वो अपराधी किस्म का आदमी थी। उनकी पत्नी पीरपैंती बाजार से पैदल घर आ रही थी तो उसने इसी का बदला लिया। रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। अशोक यादव की मानें तो इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। वहीं, घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है। जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी शकील मियां अब भी फरार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी की शादी के बचे थे 10 दिन, लाखों के जेवर लेकर मां प्रेमी संग फरार
Next: डीएम ने किए गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.