Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजयुमो ने किया शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन
  • देहरादून

भाजयुमो ने किया शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
19 (1)

देहरादून। मुंबई में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट का कार्यालय तोड़े जाने और अपमान किए जाने पर दून में आक्रोश थम नहीं रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना का पुतला फूंका। लैंसडौन चौक पर भाजयुमो महानगर महामंत्री भावना चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए नारेबाजी की। साथ ही शिवसेना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। इस दौरान भावना चौधरी ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनोत अपनी आवाज बेबाकी से उठाने वाली महिला हैं। एक महिला पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक महाराष्ट्र सरकार कंगना से माफी नहीं मांगेगी तब तक महिलाएं चुप नहीं बैठने वाली। दायित्वधारी जितेंद्र रावत मोनी, महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत आदि ने भी महाराष्ट्र सरकार के इस कृत्य की निंदा की। पुतला दहन करने वालों में महेश जगूड़ी, मोनिका गहलोत, हिमानी गिल, खुशबू, आकृति, वैशाली, प्रियंका, पवन त्रिपाठी, लच्छू गुप्ता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
Next: कांग्रेस का नारा रोजगार दो या सत्ता छोड़ो बहुत ही हास्यास्पद : डॉ. भसीन

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.