Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेटी पैदा होने पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति
  • देहरादून

बेटी पैदा होने पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  बेटी पैदा होते ही एक पिता बेटी और पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी अब पत्नी का फोन तक नहीं उठा रहा है। पीड़िता की मानें तो बेटी पैदा होने पर ससुराल पक्ष खुश नहीं है। सभी उसे डरा धमका रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत की है। बताया कि उनका पति मोहम्मद खालिद ग्राम व पोस्ट ऑफिस रामपुर विगत अक्तूबर 2024 की रात को अपने घर सहारनपुर चला गया। बताया कि उसका पति बेटा चाहता था, लेकिन उसकी बेटी हुई तो वह उसे छोड़कर भाग गया। पुत्री होने के बाद से ही पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह उससे दहेज की मांग करने लगा। अब वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। ससुराल पक्ष को फोन करने पर वह भी उसे धमकाते रहते हैं। बताया कि वह जिस कमरे में रहती है उस कमरे का कई माह का किराया देना है, लेकिन उसके पास अपना और बेटी का खर्चा उठाने के लिए पैसे नहीं है। पति भी उसे पैसे नहीं दे रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश में की जा रही है लंग कैंसर के लिए स्पेशल क्लीनिक संचालित
Next: लापता सैनिक की 20 बीघा जमीन को तीन लोगों ने फर्जीवाड़ा कर बेचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.