Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बेटी के प्रेमी को ठिकाने लगाने भेजे दो शूटर दबोचे
  • पिथौरागढ़

बेटी के प्रेमी को ठिकाने लगाने भेजे दो शूटर दबोचे

RNS
RNS INDIA NEWS 04/12/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। नगर में दस दिन पूर्व एक युवक पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने गुरुवार को घटना में शामिल दिल्ली और गाजियाबाद के दो शूटरों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला है कि हरियाणा के एक कारोबारी ने अपनी बेटी के पिथौरागढ़ निवासी प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए पूरा तानाबाना बुना था। कारोबारी ने स्वयं भी शूटरों के साथ फर्जी आईडी पर पिथौरागढ़ के होटल में रहकर रेकी की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को पुलिस को तलाश है। गुरुवार को एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर के दौला निवासी जयंत नगरकोटी ने बीती 21 नवंबर को कोतवाली में अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पुलिस ने बताया कि जयंत नोएडा के एक प्रबंधन संस्थान में पढ़ाई करता है, जहां उसका साथ पढऩे वाली एक युवती के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के पिता सुनील बेदी को जयंत नगरकोटी कतई पसंद नहीं था। पर पिता के शादी के लिए मना करने के बावजूद युवती मान नहीं रही थी। जिस कारण सुनील बेदी ने दौला निवासी जयंत को बेटी की जिंदगी से हटाने के लिए शूटरों को पांच लाख में सुपारी दी थी। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी सज्जन कुमार उर्फ साजन कुमार और हरियाणा के नितिन कुमार पोसवाल को गिरफ्तार कर पिथौरागढ़ ले आई। जबकि, अन्य दोनों आरोपियों सुनील बेदी और अंकित पांडे की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।
मुख्य साजिशकर्ता और शूटर फर्जी आईडी बनाकर रुके
पुलिस के अनुसार गुरुग्राम हरियाणा निवासी सुनील बेदी, नितिन कुमार पोसवाल, गाजियाबाद निवासी साज्जन कुमार और फैजाबाद निवासी अंकित पांडे पिथौरागढ़ के एक होटल में फर्जी आईडी बनाकर रह रहे थे। और एक माह से नियमित रूप से नगर में रहकर रेकी कर रहे थे। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए चार टीमें गठित कर गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और फैजाबाद भेजी थी।
पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम में सीओ राजेन्द्र सिंह रौतेला, कोतवाल रमेश तनवार एसआई विजय कुमार, प्रियांशु जोशी, सुरेश कंबोज, सिपाही जरनैल सिंह, राजकुमार सिंह, बलवंत सिंह, गोविंद सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Next: यहाँ कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से डीएम कार्यालय दो दिन के लिए बंद

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.