Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेटे के पैरोल के इंतजार में चार दिनों से मोर्चरी में पड़ा है पिता का शव
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बेटे के पैरोल के इंतजार में चार दिनों से मोर्चरी में पड़ा है पिता का शव

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

कोरबा (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिलें में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी चार बेटियां जेल में बंद अपने भाई को पेरोल की अनुमति दिलाने कलेक्ट्रेट का चक्कर काटती रहीं। उधर चार दिन से शव अस्पताल के मोर्चरी में है। कलेक्ट्रेट के चौखट में बैठे स्वजन कलेक्टर से मिलने की कोशिश में सिसकते रहे, पर किसी ने उनकी मदद नहीं की। उल्टे एक बाबू ने उन्हे गुमराह कर बिलासपुर भेज दिया। स्वजन अंतत: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास पहुंचे, तब जाकर पेरोल की अनुमति जारी हुई।
शहर के आरामशीन निवासी रहस दास 70 साल की तबियत 21 दिसंबर को अचानक खराब हो गई। उसे कोसाबाड़ी के एक निजी अस्पताल में स्वजन ले जा रहे थे, पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही वर्षा दास, रेनुदास समेत मृतक की चार बेटियों का संघर्ष शुरू हुआ। स्वजन चाहते थे रहस का अंतिम संस्कार पुत्र रतन दास के हाथों हो। रहस की भी यह अंतिम इच्छा रही। चूंकि हत्या के एक मामले में रतनदास सेंट्रल जेल बिलासपुर में सात साल की सजा काट रहा है, इसलिए पेरोल की आवश्यकता थी। इसके बाद ही वह अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएगा। पिता के अंतिम इच्छा पूरा करने चारो बहनों ने कवाद शुरू की। कलेक्ट्रेट में पेरोल के लिए आवेदन लगाया गया। कुछ इंतजार के बाद अनुमति मिलने की उम्मीद थी, पर यहां के एक बाबू ने यह कहकर उन्हे गुमराह कर दिया कि पेरोल के दस्तावेज बिलासपुर भेज दिया गया है। स्वजन अनुमति मिलने की उम्मीद में बिलासपुर चले गए, पर वहां जाने के बाद पता चला कि दस्तावेज नहीं पहुंचे हैं। स्वजनों को वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस बार सीधे कलेक्टर से मिलने की कोशिश स्वजनों ने की पर यह भी संभव नहीं हो पाया। इस तरह चार दिन चार दिन गुजर गए। स्वजन बस यहां से वहां भटकते रहे। उधर शव मोर्चरी में पड़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Next: एक साल में पांचवीं बार हादसे का शिकार हुआ मिग-21

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.