Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

RNS INDIA NEWS 23/03/2023
rns featured image new

देहरादून। देश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने को केंद्र सरकार बेस्ट टूरिज्म विलेज का चयन करेगी। इसके लिए केंद्र ने बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटक स्थलों को चिन्हित करने को राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता की शुरुआत की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल ग्रामीण भारत को एक नई दशा और दिशा प्रदान करने में सहायक होगी। देश के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में यह पहल एक बहुत बड़ा कदम साबित होगी। इससे कई बेहतरीन ग्रामीण पर्यटक स्थल मुख्य धारा में आ सकेंगे। हमारा लक्ष्य इन्हें चिन्हित करने के साथ ही इनका विकास कर देशव्यापी पर्यटन क्षेत्र में मॉडल गाँव बना कर उभारना है। इस पहल से न सिर्फ ग्रामीण भारत मजबूत होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों के लिए स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे। कहा कि सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव केंद्र की ओर से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अनोखी पहल है। राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य के गांवों में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करेगी। जो ग्रामीण विकास, आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएगी। प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण और प्रोत्साहन देने का काम होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने को पर्यटन मंत्रालय ने आवेदन पोर्टल जारी किया है। यहां विभिन्न गांव आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को वेबसाइट https://nidhi.nic.in/BVC/AboutDetail.aspx पर 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। ग्रामीण पर्यटन की नोडल अधिकारी अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने बताया कि पर्यटन के लिहाज से अग्रणी उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता जिला, राज्य और राष्ट्रीय तीन स्तर की होगी। हर स्तर पर तीन गांवों का चयन होगा। हर स्तर पर चयनित तीन गांवों को अगले स्तर के चयन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अंत में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैकडोनाल्ड की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
Next: मुख्य सचिव ने ली डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.