Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फेरा काश्तकारों की मेहनत पर पानी
  • उत्तरकाशी

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फेरा काश्तकारों की मेहनत पर पानी

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सबसे अधिक नुकसान नकदी फसल और बागवानी के काश्तकारों को हुआ है। अप्रैल माह से लेकर अभी तक 15 से अधिक बार ओलावृष्टि हो चुकी है। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, मसूर की फसल भी खासी प्रभावित हुई है। दरअसल इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही है। गत अप्रैल माह में हर्षिल घाटी में पांच बार बर्फबारी हुई, जिससे सेब की बागवानी को भारी नुकसान हुआ। जबकि स्यूरी फल पट्टी, भटवाड़ी, रैथल, बार्सू, आराकोट, मोरी और पुरोला क्षेत्र में अप्रैल माह में दस बार ओलावृष्टि हुई। जिससे सेब, आडू, नाश्पाति, पुलम आदि के फूल और टहनियां टूटकर गिरी। लेकिन, उसके बाद भी मौसम शांत नहीं हुआ है। एक मई से जनपद में हर दिन शाम को बारिश हो रही है। बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे नकदी फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। टमाटर, खीरा, बैंगन, शिमला मिर्च, गोभी की पौध ओलावृष्टि से नष्ट हो गई हैं। उत्तरकाशी के प्रगतिशील काश्तकार दलवीर चौहान कहते हैं कि इस समय छप्पन कद्दू और फलों में आडू तैयार थे। लेकिन, गत दिनों ओलावृष्टि ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। छप्पन कद्दू के पत्ते और फूल ओलावृष्टि से टूट गए हैं। इसी तरह आडू की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ फल ओलावृष्टि के कारण गिर चुके हैं, जबकि जो फल पेड़ों पर हैं उन पर दाग पड़ गए हैं। हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत ने कहा कि मई में हो रही बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल को 60 फीसद से अधिक नुकसान हुआ है। बाड़ागड़ी, भटवाड़ी, असी गंगा, बनचौरा, दिवारीखोल आदि क्षेत्रों में अभी गेहूं की फसल खेतों में है। बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अब ब्लैक फंगस की दस्तक, देहरादून में दो मरीजों में पुष्टि
Next: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के प्रयास से गुजरात से पहुंचे आक्सीजन सिलिंडर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.