Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेकाबू बस ने 6 राहगीरों को कुचला, 3 की मौत
  • राष्ट्रीय

बेकाबू बस ने 6 राहगीरों को कुचला, 3 की मौत

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

दो बसों की आपसी होड़ में घटी घटना

कोलकाता (आरएनएस)। विजयदशमी के दिन तब शोक की लहर फैल गई जब एक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस व मृतकों के परिजनों के अनुसार घटना मध्य कोलकाता के सियालदह फ्लाई ओवर पर घटी। तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू बस ने एक महिला समेत सात लोगों को रौंद दिया। उक्त घटना में सबसे पहले अदिति गुप्ता (18) व फिर अस्पताल में नंदिनी प्रसाद (18) व राहुल कुमार प्रसाद (30) की भी मौत हो गई। जबकि घटना में नीलेश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, राहत गुप्ता भी गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहें हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात हुआ जब एक बस ने फ्लाई ओवर पर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ अनैच्छिक हत्या और अनैच्छिक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।वाहन को कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 22 दिन पहले ही पोर्ट अंचल के साउथ पोर्ट थानांतर्गत कार्ल मार्क्स सारणी बाबूबाजार निवासी अदिति गुप्ता की बड़ी बहन नीलिमा के साथ ही राहुल कुमार प्रसाद का विवाह हुआ था और राहुल 22 दिन पहले ही अपने पहले बच्चे के पिता बने थे। राहुल बुधवार विजयदशमी को नीलम के परिवार के साथ देवी प्रतिमा दर्शन करने निकले थे। उनके साथ साली अदिति, साले नीलेश, अदिति के दो चचेरे भाई और राहुल के चचेरे भाई थे। रात में सियालदह फ्लाईओवर पर दो बसों की आपसी होड़ में उक्त घटना घटी। अदिति की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल और नंदिनी की बाद में एनआरएस अस्पताल में मौत हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई हवाई अड्डे से 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद- पश्चिम अफ्रीका की महिला सहित दो गिरफ्तार
Next: तमिलनाडु में फूड प्वाइजनिंग का कहर, तीन लडक़ों की मौत; 11 अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.