Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेवफाई का बदला लेने के लिए की थी लाइनमैन की हत्या
  • हरिद्वार

बेवफाई का बदला लेने के लिए की थी लाइनमैन की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
rns featured image new

रुडक़ी।  प्रेमिका की बेवफाई का बदला लेने के लिए एरिया मैनेजर ने ऊर्जा निगम के लाइनमैन की हत्या की थी। हत्यारोपी से तमंचा, खोखा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 अगस्त को लाइनमैन बालेश निवासी लव्वा थाना भगवानपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लाइनमैन की पत्नी बबीता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने लाइनमैन का फोन रिकॉर्ड और संपर्क में रहने वाले लोगों को खंगाला था। जहां से पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे। एसएसपी ने बताया कि बालेश की एक महिला से दोस्ती थी जो पहले से शादीशुदा थी और पति को छोडक़र दो बच्चों के साथ सिसौना गांव में रहती थी। 2014 में मानेसर हरियाणा से रवींद्र गुर्जर भगवानपुर आया।

बिजलीघर में तैनात लाइनमैन की गोली मारकर हत्या
बीएसएनएल कार्यालय के पास उसने किराए पर कमरा लिया था। वहां ट्रैक्टर मिस्त्री पवन से उसकी दोस्ती हुई थी। पवन ने सरिता से उसकी मुलाकात करवाई थी। मुलाकात के बाद सरिता से धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदलने लगी। इस दौरान सरिता ने बताया कि वह बालेश और नीरज के भी संपर्क में थी। हाल ही में रविंद्र को पता चला कि सरिता का बालेश से दोबारा संपर्क हो गया है। बालेश की वजह से ही सरिता ने बेवफाई की है। जिसके बाद रविंद्र ने बालेश को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और 13 अगस्त को मौका पाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी में रवींद्र कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी तितरो रोड गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक ऑटोमोबाइल कंपनी का एरिया मैनेजर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा
Next: जिंगोली-तोली मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.