Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीरोंखाल में शिक्षकों के लिए बीईओ कार्यालय पर ग्रामीणों का धरना
  • पौड़ी

बीरोंखाल में शिक्षकों के लिए बीईओ कार्यालय पर ग्रामीणों का धरना

RNS INDIA NEWS 06/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ियानाखाल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। इसके बाद प्रदर्शन कर धरना दिया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर दूसरी ओर हाईस्कूल पडिंडा शिक्षा समिति द्वारा गुरुवार को शिक्षक दिवस पर स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर ताला लगाकर बीईओ से मुलाकात की। गुरुवार को लोगों ने तीलू रौतेली मूर्ति से लेकर बीरोंखाल बाजार होते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल कर शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर बीईओ कार्यालय में धरना-प्रर्दशन किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बीईओ बीरोंखाल बर्षा भारद्वाज के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा हैं। घोड़ियानाखाल शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष रणवीर सिहं बिष्ट का कहना हैं कि शिक्षा विभाग ने उनके विद्यालय से छह शिक्षकों का स्थानांतरण तो कर दिया लेकिन विद्यालय में शिक्षक भेजना भूल गए। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भविष्य खराब हो रहा हैं। उन्होंने यहां भी बताया कि प्रवक्ता के दस पदों के सांपेक्ष सात पद खाली चल रहें हैं।गणित, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, वहीं सहायक अध्यापकों के पर भी रिक्त हैं। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर शिक्षकों के पदों को नही भरा गया तो बीईओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर देगें। धरना देने वालों में ब्लॉक बीरोंखाल प्रमुख राजेश कंडारी, महिपाल शाह, अनिल नेगी, विजय सिंह, खुशहाल सिंह गुसाईं, सतपाल चातुरी, दिनेश सिंह रावत, संतोषी देवी, दीपा देवी, लता देवी, लक्ष्मी देवी, देवेश्वरी देवी, मीनू देवी, सूमन देवी, सरोजनी देवी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार गिराने का निर्दलीय विधायक का दावा आधारहीन: तीरथ
Next: युवक को पिता-पुत्रों ने जमकर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.