Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • बीमा कंपनी के अधिकारियों को दिए शिकायतकर्ता के इलाज में खर्च धनराशि लौटाने के आदेश
  • अन्य
  • हरिद्वार

बीमा कंपनी के अधिकारियों को दिए शिकायतकर्ता के इलाज में खर्च धनराशि लौटाने के आदेश

RNS
RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा पॉलिसी का लाभ नहीं देने के मामले में बीमा कंपनी के अधिकारियों को उपभोक्ता सेवा में कमी का लापरवाही का दोषी पाया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को शिकायतकर्ता के इलाज में खर्च धनराशि डेढ़ लाख रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से और शिकायत खर्च के रूप में पांच हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता राजीव कुमार पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट मंगलौर ने प्रबन्धक रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस नई दिल्ली और मैनेजर जीवाईएस ग्लोबल नोएडा यूपी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था शिकायतकर्ता ने दोनों से एक बीमा हेल्थ पॉलिसी कराई थी, जो सिंगल प्रीमियम पॉलिसी के तहत 5433 रुपये बैंक खाते के माध्यम से अदा किए थे। उक्त पॉलिसी की अवधि एक वर्ष के लिए थी। उक्त दोनों अधिकारियों ने उसे अस्पताल में इलाज और दवाई खर्च डेढ़ लाख रुपये तक राशि देने का वायदा किया था। अक्तूबर 2017 में शिकायतकर्ता को हृदय संबंधित बीमारी के चलते राममनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती होना पड़ा था। जिस संबंध में शिकायतकर्ता ने बीमा कंपनी अधिकारियों को सूचना दी थी। शिकायतकर्ता ने इलाज और दवाई से संबंधित बिलों व कागजात बीमा कंपनी के कर्मचारियों को सौंप दिए थे। लेकिन इसके बाद भी बीमा कंपनी ने शिकायतकर्ता को पॉलिसी का लाभ नहीं दिया था। जबकि बीमा पॉलिसी की अवधि में शिकायतकर्ता का इलाज हुआ था। इसके अलावा बीमा कंपनी के अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब और कार्रवाई नहीं की थी। शिकायतकर्ता ने आयोग की शरण ली थी। शिकायत की सुनवाई करने के बाद आयोग अध्यक्ष कंवर सैन और सदस्य विपिन कुमार ने बीमा कंपनी के दोनों अधिकारियों को उपभोक्ता सेवा में कमी और लापरवाही करने का दोषी पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 आसान से स्टेप्स में घर पर ही करें मैनीक्योर, घर पर बनाएं चुटकियों में स्क्रब
Next: सीएम ने किया उत्तराखण्ड वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.