Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीच आसमान में खराब हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
  • राष्ट्रीय

बीच आसमान में खराब हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  स्पाइसजेट एयरलाइंस बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में है। इस बीच खबर आ रही है कि नासिक जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान गुरुवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी के कारण दिल्ली लौट आई। डीजीसीए के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-8363 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 6.54 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन ऑटोपायलट में खराबी आने के बाद उसे वापस राष्ट्रीय राजधानी की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया कि विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, एक सितंबर, 2022 को स्पाइसजेट बी737 विमान दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भरने वाला था। फ्लाइट क्रू के ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का अनुभव होने के बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान ने दिल्ली में सामान्य लैंडिंग की और यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया।
आपको बता दें कि हाल के महीनों में स्पाइसजेट के विमानों में खराबी की कई घटना सामने आ चुकी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आदेशों के अनुसार, स्पाइसजेट वर्तमान में अपनी 50 प्रतिशत से अधिक उड़ानों का संचालन नहीं कर रही है।
डीजीसीआई ने जुलाई में एयरलाइन की उड़ानों पर आठ सप्ताह की अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया था। 19 जून से 5 जुलाई के बीच तकनीकी खराबी की कम से कम आठ से अधिक मामले सामने आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनाक्षी के भाई के निर्देशन में बनी पहली फिल्म में अर्जुन रामपाल शामिल
Next: तब्बू की फिल्म खुफिया का फर्स्ट लुक रिलीज, सस्पेंस से भरपूर हैं सभी किरदार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.